अमृतसर में 100 साल पुरानी इमारत गिरी:प्रॉपर्टी डिस्प्यूट के चलते 15 साल से थी बंद; नहीं हो पाई थी मरम्मत

पंजाब के अमृतसर में सुनियारे वाले कुएं क्षेत्र में रात के समय एक पुरानी इमारत ढह गई। बताया जा रहा है कि यह इमारत करीब 100 साल पुरानी थी और पिछले 15 साल से खाली पड़ी थी। इस घटना में घर के सामने पार्क की गई एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मोहल्ला निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर यह इमारत रात की बजाय सुबह गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि इसके पास ही दो स्कूल और एक सरकारी अस्पताल है, जहां हर समय लोगों की आवाजाही रहती है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। समें साफ दिखता है कि पुरानी इमारत अचानक गिर गई, जबकि उसके सामने से एक युवक गुज रहा था। जिसने भाग कर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रापर्टी को लेकर चल रहा विवाद स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत को लेकर कुछ विवाद चल रहा था, जिस कारण इसकी मरम्मत नहीं हो पाई। वहीं निवासियों का दावा है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही अमृतसर के कमिश्नर को इस बारे में चिट्ठी लिखी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग घटना के बाद अब स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी है। उनका कहना है कि नगर निगम को इस बारे में बताया भी गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *