अमृतसर में AAP विधायकों का प्रदर्शन:भाजपा नेता के घर के बाहर दिया धरना, बोले- हरियाणा को नहीं देंगे पंजाब का पानी

पंजाब में पानी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। अमृतसर में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ के नेतृत्व में AAP विधायकों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार पंजाब का पानी जबरदस्ती हरियाणा को दे रही है। कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि बीबीएमबी से हरियाणा को अतिरिक्त पानी देकर केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब के साथ धोखा किया है। मंत्रियों ने कहा कि हरियाणा पहले से ही अपना पानी प्राप्त कर रहा है। पंजाब के किसान पानी की हर बूंद के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब के किसानों से बदला ले रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की यह कार्रवाई पंजाब के हितों के खिलाफ है। पंजाब का पानी हरियाणा का ना दिया जाए : AAP नेता कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि भाजपा के नेताओं को पंजाब का साथ देना चाहिए और अपनी उच्च लीडरशिप के समक्ष यह बात रखनी चाहिए कि पंजाब का पानी हरियाणा को न दिया जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पंजाब के नेताओं को बताना होगा कि वो पंजाब के साथ है जा नहीं।।उन्होंने कहा कि पंजाब के पास एक बूंद भी ज्यादा नहीं है और बीजेपी हरियाणा को जबरन पानी दे रही है जिसके कारण आज प्रदर्शन किया जा रहा है और अगर जल्द हल न निकला तो वो सड़कों पर आएंगे, कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, लेकिन हरियाणा को अतिरिक्त पानी नहीं देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *