अमृतसर में BSF ने नशे की खेप पकड़ा:हेरोइन की 2 पैकेट बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाई गई थी

अमृतसर, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की सतर्कता ने एक बार फिर नशा तस्करों के मंसूबों पर रोक लगा दी है। बीएसएफ की 117 बटालियन ने शाहपुर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास लगभग 1.497 किलोग्राम वजन के दो पैकेट हेरोइन बरामद किए। अधिकारियों के मुताबिक, यह हेरोइन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारत में लाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार, तस्करों ने ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करके सीमा पार हेरोइन भेजी, लेकिन बीएसएफ जवानों की पैनी निगरानी और सतर्कता ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। बरामदगी के बाद बीएसएफ ने पूरे इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जवान संदिग्ध स्थानों की लगातार निगरानी कर रहे हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी देती है बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई न केवल नशा तस्करी को रोकने में मददगार है, बल्कि स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी देती है। उन्होंने बताया कि 117 बटालियन ने इलाके में गश्त और ड्रोन निगरानी को और अधिक प्रभावी बना दिया है। बरामदगी के बाद इलाके की सभी चौकियों को अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। जवान पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं और ड्रोन से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी यह भी स्पष्ट कर रहे हैं कि नशा तस्करी के खिलाफ कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई से अमृतसर में स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों की संयुक्त तत्परता सामने आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि बीएसएफ की यह कार्रवाई देश में नशा तस्करी के खिलाफ जंग में एक मिसाल साबित हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी पूरी तरह रोकी जा सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *