अमृतसर शहरी के भंडारी, तरनतारन के मलिक इंचार्ज

भास्कर न्यूज | अमृतसर भाजपा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी राकेश राठौर ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2025 के लिए अमृतसर शहरी, देहाती और तरनतारन के डिस्ट्रिक इंचार्जों की नियुक्ति की है। इसके साथ जिले के देहाती के अधीन आते 6 और शहरी क्षेत्र के 5 हलकों में विधानसभा इंचार्जों की नियुक्ति भी की गई है। अमृतसर शहरी के हलका नॉर्थ, हलका वेस्ट, हलका सेंट्रल, हलका ईस्ट और हलका साऊथ का केडी भंडारी को जिला इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जबकि इन सभी पांच हलकों का एसआर अलधर को विधानसभा इंचार्ज लगाया गया है। तरनतारन की जिम्मेदारी पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान व पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक को सौंपी गई है। अमृतसर रुरल-1 के अधीन आते हलका अजनाला, राजासांसी और अटारी का पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी को डिस्ट्रिक इंचार्ज लगाया गया है, जबकि हलका अजनाला का हरदयाल सिंह औलख, राजासांसी का रविकरन सिंह काहलो, हलका अटारी का तरुण जस्सी को विधानसभा इंचार्ज नियुक्त किया गया है। अमृतसर रुरल-2 के अधीन आते हलका जंडियाला, बाबा बकाला और मजीठा में हरजिंदर सिंह ठेकेदार को डिस्ट्रिक इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं राकेश गिल को हलका जंडियाला, गुरप्रताप सिंह टिक्का को बाबा बकाला और रणबीर सिंह मूधल को मजीठा हलके का विधानसभा इंचार्ज नियुक्त किया गया है। हलका तरनतारन में सुखमिंदर पिंटू, हलका खेमकरण का कंवरबीर सिंह मंजिल, हलका खडूर साहिब का इंचार्ज सतिंदर सिंह माकोवाल को हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *