अमृृतसर के हाइड मार्केट में चोरी:CCTV में कैद वारदात; 24 घंटे पुलिस तैनाती पर उठे बड़े सवाल

अमृतसर के हाइड मार्केट में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस इलाके में एक खाद की दुकान का शटर खोलकर चोर करीब एक घंटे तक अंदर मौजूद रहा और आराम से नगदी, मोबाइल फोन, दुकान पर लगी एलसीडी और गिफ्ट सामान लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दुकानदार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह इलाका, जहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद चोर एक घंटे तक दुकान के अंदर रहा और किसी भी पीसीआर या पुलिस कर्मचारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले एक्टिवा चोरी, अब दोबारा वारदात से व्यापारी सहमे दुकानदार ने यह भी बताया कि लगभग एक महीने पहले उनकी दुकान के बाहर से एक एक्टिवा भी चोरी हो गई थी। उस मामले में दी गई शिकायत की कॉपी उन्हें एक महीने बाद मिली, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। अब दोबारा चोरी होने से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में नशेड़ी तत्व अक्सर घूमते रहते हैं, जिसकी जानकारी कई बार पुलिस को दी गई, लेकिन कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। दुकान कृषि दवाइयों की है और यदि दवाइयों को नुकसान पहुंचता तो लाखों रुपय का नुकसान हो सकता था। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि रात में गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *