अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की दूसरी शादी आज:55 साल की गलफ्रेंड सांचेज से इटली के वेनिस में वेडिंग सेरेमनी; ट्रम्प के बेटी शामिल

अमेजन के फाउंडर और दुनिया के चौथे सबसे अमीर कारोबारी जेफ बेजोस (60) आज अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज (55) से इटली के वेनिस शहर में शादी करने जा रहे हैं। जेफ अपनी दूसरी शादी पर करीब 50 मिलियन डॉलर यानी 450 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। समारोह में शामिल होने डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप सहित कई बड़े सेलेब्रिटी पहुंचे हैं। इस शादी की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। इस शादी में करीब 200-250 वीआईपी मेहमान शामिल हो रहे हैं। वेनिस के एयरपोर्ट पर 90 प्राइवेट जेट्स उतरे हैं। शादी में शामिल बिल गेट्स समेत कई बड़े सेलेब्रिटी मेहमानों की लिस्ट में ओपरा विनफ्रे, बिल गेट्स, किम और ख्लोए कार्दशियन, ओरलैंडो ब्लूम, क्वीन ऑफ जॉर्डन, इवांका ट्रंप, जारेड कुशनर, लियोनार्डो डिकैप्रियो, मिक जैगर जैसे इंटरनेशनल सेलेब्रिटी शामिल हैं।वेनिस की नहरों में प्राइवेट बोट्स और वॉटर टैक्सी से मेहमान होटल से वेन्यू तक का सफर कर रहे हैं। खबर में आगे बढ़ने से पहले 5 तस्वीरें… विरोध के कारण बदला शादी का वेन्यू शादी का वेन्यू पहले वेनिस के कैनारेजियो इलाके में तय किया गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों और स्थानीय लोगों के विरोध के चलते इसे बदलकर पुराने किले ‘हॉल ऑफ द आर्सेनाले’ में कर दिया गया। स्थानीय लोग बेजोस की शादी का विरोध कर इसे ‘बिलियनेयर का प्लेग्राउंड’ बता रहे हैं। उनका कहना है कि वेनिस पहले से ही ओवरटूरिज्म और महंगाई की मार झेल रहा है। अमीरों की ऐसी पार्टियां शहर की असली परेशानियों से ध्यान भटका देती हैं। 2023 में इटली में ही हुई थी सगाई बेजोस और लॉरेन की सगाई अगस्त 2023 में इटली में हुई थी। इस पार्टी में बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो और क्रिस जेनर जैसे गेस्ट पहुंचे थे। बेजोस ने अपने नए सुपरयॉट पर एंगेजमेंट का प्रपोजल दिया था। उन्होंने सांचेज को हार्ट शेप्ड अंगूठी दी थी। इस अंगूठी में 20 कैरेट का हीरा जड़ा है। लॉरेन ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। वह हेलिकॉप्टर पायलट और ब्लैक ऑप्स एविएशन की फाउंडर भी हैं। 2019 में लॉरेन ने दिया था पैट्रिक व्हाइटसेल को तलाक बेजोस के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले 2005 में लॉरेन ने हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल से शादी की थी। 13 साल बाद 2019 में उन्होंने पैट्रिक को तलाक दे दिया था। पैट्रिक के साथ उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम इवान और एक बेटी एला है। बेजोस ने 25 साल बाद मैकेंजी स्कॉट को दिया था तलाक बेजोस ने भी 2019 में ही उनकी पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक दिया था। दोनों की शादी तलाक से 25 साल पहले 1994 में हुई थी। बेजोस के तीन बेटे और एक एडॉप्टेड बेटी है। मैकेंजी भी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक है। साइंस टीचर डैन ज्वेट से उन्होंने शादी की है। अमेजन के फाउंडर की नेटवर्थ 19.50 लाख करोड़ रुपए
जेफ बेजोस की नेटवर्थ 19.50 लाख करोड़ रुपए है। दुनिया के चौथे सबसे अमीर कारोबारी बेजोस अमेजन के फाउंडर और सीईओ हैं। वह न्यूज मीडिया हाउस द वाशिंगटन पोस्ट के मालिक और ब्लू ओरिजिन नाम के एक सब-ऑर्बिटल स्पेसफ्लाइट सेवा के फाउंडर भी हैं। ये खबर भी पढ़े… अमेजन के फाउंडर बेजोस ने नए यॉट पर सगाई की:’कोरू’ की कीमत 4000 करोड़ रुपए, इसके फ्रंट में गर्लफ्रेंड सांचेज की मूर्ति लगाई अमेजन के फाउंडर और दुनिया के तीसरे अमीर कारोबारी जेफ बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज ने एंगेजमेंट कर ली है। बेजोस ने अपने नए सुपरयॉट पर एंगेजमेंट का प्रपोजल दिया। बेजोस ने सांचेज को हार्ट शेप्ड अंगूठी दी है। इस अंगूठी में 20 कैरेट का हीरा जड़ा हुआ है। पूरी खबर पढ़े…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *