अमेरिका में भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार का विरोध:खरगोन में कांग्रेस का प्रदर्शन; विदेश मंत्री जयशंकर की बर्खास्तगी की मांग

खरगोन जिला कांग्रेस ने अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। जिलाध्यक्ष नायक ने कहा कि अमेरिका से वापस लौटे 104 भारतीय नागरिकों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया गया। उन्हें हथकड़ियां और बेड़ियां पहनाकर वापस भेजा गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस नेताओं ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की प्रतिक्रिया पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री का यह कहना कि ‘ऐसा पहले भी होता आया है’ पूरी तरह से अस्वीकार्य है। प्रदर्शनकारियों ने विदेश मंत्री की बर्खास्तगी की मांग के साथ-साथ अमेरिका में रह रहे अन्य भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *