अमेरिका में भीषण तूफान, 21 लोगों की मौत:6.50 लाख घरों की बिजली गुल; केंटकी और मिसौरी समेत 12 राज्यों में असर

सेंट्रल अमेरिका में भीषण तूफान की वजह से शनिवार तक मिसौरी और दक्षिण-पूर्वी केंटकी राज्य में 21 लोगों की मौत हो गई और कई राज्यों में पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान हुआ। 21 में से 14 मौतें केंटकी में जबकि 7 मौतें मिसौरी राज्य में हुई। इन दोनों के साथ-साथ इलिनोइस और इंडियाना में भी भारी नुकसान की खबर है। पॉवरआउटेज.यूएस के मुताबिक, शनिवार सुबह तक एक दर्जन राज्यों में लगभग 6.60 लाख घर में बिजली सप्लाई रुक गई, जिनमें मिसौरी और केंटकी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। तूफान की वजह से भीषण टॉरनेडो आए तूफानों की वजह से घरों को नुकसान पहुंचा और बिजली की लाइनें टूट गई। पूरे मिडवेस्ट और ग्रेट लेक्स इलाके में भारी नुकसान हुआ। इस इलाके में तूफान की वजह से गुरुवार को भीषण टॉरनेडो भी आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तूफान कई दिनों तक चलेगा और अगले कुछ हफ्तों तक मौसम खतरनाक बना रहेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि टॉरनेडो लाने वाला यह सिस्टम अब कमजोर पड़ रहा है, लेकिन मेक्सिको बॉर्डर के पास एक और गंभीर तूफान की आशंका है, जिससे दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका में 2 करोड़ से ज्यादा लोग मुश्किल में पड़ सकते हैं। तूफान का खतरा बरकरार
मिसौरी और केंटकी में आई तूफानी हवाएं कमजोर होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ रही हैं, जिससे ग्रेट प्लेन्स और टेक्सास में भीषण तूफानों का खतरा बढ़ गया है। अब यह तूफान डलास-फोर्ट वर्थ मेट्रोप्लेक्स इलाके को प्रभावित कर सकता है, जिसमें बड़े ओले गिरने, तेज हवाएं और बवंडर आने की आशंका है। वहीं, ग्रेट प्लेन्स और मिसिसिपी नदी घाटी में भी मौसम बहुत ज्यादा खराब रह सकता है। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है केंटकी के गवर्नर एंडी बेशर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कहा कि था वहां कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इससे पहले शनिवार को, लॉरेल काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी केंटकी में टॉरनेडो (बवंडर) के बाद नौ लोगों की मौत हुई थी। शुक्रवार दोपहर दी गई थी तूफान की चेतावनी शनिवार को केंटकी में भारी नुकसान हुआ। कई वाहन उलटे गए, घर ढह गए और जगह-जगह मलबे का ढेर नजर आया। रेस्क्यू टीमें राहत कार्य में जुटी हुई है। वहीं नेशनल वेदर सर्विस ने बताया कि एक बड़ा और खतरनाक टॉरनेडो (बवंडर) निचले केंटकी के पूर्वी हिस्से में तेजी से बढ़ रहा था। नेशनल वेदर सर्विस के अधिकारी बेन हर्जोग ने बताया कि शुक्रवार स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:34 बजे टॉरनेडो की चेतावनी जारी की गई थी। इसके कुछ देर बाद तेज हवाएं चलने लगीं, जिनकी स्पीड 100 मील प्रति घंटा तक पहुंच गई। लोगों को सलाह दी गई है, जब तक जरूरी न हो तूफान प्रभावित इलाकों से दूर रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *