अमेरिकी डिजाइनर ने यूपी के लड़के से रचाई शादी:जयमाल डालकर एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई, सात फेरे लिए; फेसबुक से हुई मुलाकात

अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली थूई वो और कुशीनगर के किशन निषाद शादी के बंधन में बंध गए। रविवार रात दोनों ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाया और सात फेरे लिए। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के दौरान साल 2021 में हुई। फिर उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों को प्यार हो गया। कोरोना के बाद 2021 में ही किशन से मिलने थूई भारत आई। दिल्ली में दोनों की मुलाकात हुई। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस शादी को दोनों के परिवार वालों ने भी मंजूरी दे दी। पहले 3 तस्वीरें फेसबुक से हुई दोनों की मुलाकात
किशन कुशीनगर के पिडरा घूर दास गांव में रहता है। वह अभी बीकॉम कर रहा है। उसने बताया कि कोरोना काल के समय फेसबुक से थूई वो से जान-पहचान हुई। एक-दो गेम खेलने के बाद हमारे बीच बातचीत शुरू हो गई। फिर वॉट्सऐप पर होने लगी। धीरे-धीरे हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर हमने मिलने का फैसला किया। थूई अमेरिका में डिजाइनर है और उसकी मंथली सैलरी 9 हजार डॉलर (7 लाख 80 हजार रुपए) है। 2021 में पहली बार भारत आई थूई वो
किशन ने बताया- कोरोना के बाद हालात सामान्य हुए तो साल 2021 में थूई वो पहली बार भारत आई। दिल्ली में हम दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद कुछ दिन बाद थूई वापस चली गई। लेकिन, हमारी बातचीत होती रही। फिर हमने शादी करने का फैसला किया। इसके लिए दोनों परिवार से सहमति लेना चाहते थे। 2023 में थूई किशन के गांव आई
किशन ने बताया- दूसरी बार थूई 2023 में दीवाली के मौके पर भारत आई। उसके साथ उसका एक दोस्त भी था। फिर वह मेरे गांव आई। यहां पर सबसे मिली। भारतीय रीति-रिवाजों को करीब से जाना। मेरे परिवार के बारे में भी जाना, सबसे बात की। शादी की बात सबसे बताई तो सब राजी हो गए। इसके बाद थूई के साथ मैं उसके पिता के पास वियतनाम गया। थूई के माता-पिता वियतनाम में रहते हैं। जहां उसने अपने पिता से हम दोनों के बारे में बताया। उसके पिता भी शादी के लिए राजी हो गए। फिर मैं इंडिया वापस आ गया। वीजा समय से न मिल पाने की वजह से थूई के माता-पिता इस शादी में शामिल होने नहीं आ पाए हैं। भारतीय संस्कृति ने जीता दिल
थूई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा- भारतीय संस्कृति और लोगों की सरल जीवन शैली मुझे बहुत पसंद आई। किशन के परिवार में सब लोग मुझे बहुत प्यार करते हैं। भाषा अलग होने की वजह से थोड़ी दिक्कत होती है, लेकिन किशन सब आसान कर देता है। दूल्हे की मां बोली- पूरे परिवार को शगुन में कपड़ा आया
किशन की मां सोनकली ने कहा- एक बार मेरी बात थूई से हुई तो उसने मेरा एड्रेस मांगा और कई पार्सल भेजे। मेरे पति के लिए 60 हजार की घड़ी और जूते आए थो। पूरे परिवार को शगुन में कपड़े आए थे। थूई के माता-पिता से भी मेरी बात होती है। इस शादी से वो बहुत खुश हैं। मेरी बहू वहां पर नेल डिजाइन का काम करती है। उसने पैसे भेजे, तब मैं पार्सल छुड़ा सकी। मेरा बेटा अभी कुछ नहीं करता। 6 फरवरी को सभी लोग अमेरिका चले जाएंगे। मेरा बेटा भी अमेरिका चला जाएगा। मेरा परिवार पंजाब चला जाएगा। किशन की बहन ने बताया- आज मेरे भाई की शादी हो रही है। घर में खुशी का माहौल है। भाभी अच्छी हैं। भाषा की थोड़ी दिक्कत है। लेकिन कुछ बातें समझ में आती हैं। घर में सभी अब बात कर लेते हैं। सबको समझती भी हैं। वहीं किशन के दादा ने बताया कि सब भगवान की मर्जी है। जो भगवान ने लिखा, कोई काट नहीं सकता। पूरे गांव को खिलाना भी है। बच्चों ने जब फैसला कर लिया तो उनकी खुशी में ही हमारी खुशी है। —————————————– यह खबर भी पढ़ें आगरा में 9 करोड़ ठगने वाला बिल्डर साधु बना, महाकुंभ में हेमा मालिनी और संतों संग लगाई डुबकी; पुलिस ढूंढती रही, जमानत भी ले गया आगरा में 9 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी में फरार चल रहा बिल्डर प्रखर गर्ग साधु बन गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश देने का दावा कर रही है, जबकि प्रखर गर्ग महाकुंभ में साधु-संतों के साथ डुबकी लगाता नजर आया। प्रखर के साथ मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *