अमेरिकी सेना ने ईरानी ड्रोन को मार गिराया:अरब सागर में US नेवी के एयरक्राफ्ट कैरियर के पास पहुंचा था

अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के एक एयरक्राफ्ट कैरियर के करीब पहुंच रहे एक ईरानी ड्रोन को अमेरिकी सेना ने मार गिराया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी के मुताबिक, ईरानी ड्रोन अमेरिकी नेवी के एयरक्राफ्ट कैरियर के नजदीक आ रहा था, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई। घटना अरब सागर क्षेत्र में हुई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ड्रोन किस उद्देश्य से तैनात किया गया था। इस घटना पर ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *