भरतपुर के अमोली टोल कंपनी की सेफ्टी टीम ने टोल प्लाजा के आसपास से अतिक्रमण हटाया। क्योंकि अतिक्रमण के कारण आये दिन हादसे हो रहे थे। जिसको लेकर आज टोल कंपनी ने हाइवे के किनारे लगे बूथ पक्के निर्माण को तोड़ा। हाईवे किनारे लगे बूथ होने के कारण जानवरों का झूंठ लगा रहता था। जिससे जानवर कभी भी हाईवे पर आ जाते थे। जिससे दुर्घटनाएं भी हो रही थी। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया कदम सेफ्टी मैनेजर विशाल सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के आसपास चाय के बूथ अचार की बूथ और कई पक्के निर्माण बने हुए थे। जिसके कारण हाईवे पर आये दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। साथ ही लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसलिए टोल कंपनी ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। जानवरों भी नहीं आएंगे हाईवे पर बूथों आसपास ही जानवरों का भी झूंठ लगा रहता था। जानवर कभी भी हाईवे पर आ जाते थे। हाल ही में कई हादसे भी हुए थे। इसलिए आज टोल के आसपास सभी तरह का अतिक्रमण को हटाया गया। जिससे आने जाने वाले वाहनों को परेशानी न हो साथ ही दुर्घटनाओं पर भी रोक लगाई जा सके। अभी सेफ्टी टीम छोकरवाड़ा की तरफ भी इसी तरह की कार्रवाई करेगी।


