अम्बेडकरनगर में फाइलों में दम तोड़ रही पीएम सूर्य योजना:16 सौ आवेदकों में ढाई सौ के घर ही लग पाया पैनल

अम्बेडकरनगर में पीएम सूर्य घर योजना रफ्तार पकड़ता नहीं दिख रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए 16 सौ से ज्यादा आवेदकों ने आवेदन किया, लेकिन अभी तक केवल 250 लोगों के घरों पर ही सोलर पैनल लग सका। वहीं 1350 आवेदकों के डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी के कारण इनका आवेदन पेंडिंग में है। बिजली की बढ़ती खपत और कोयले की कमी के चलते केंद्र सरकार ने फरवरी माह में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की। इस योजना के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाती है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के रूफटाॅप पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार रुपए और प्रदेश सरकार की ओर से 15 हजार रुपये (कुल 45 हजार रुपये) का अनुदान दिया जाता है। ऐसे ही दो किलोवाट के लिए केंद्र से 60 हजार और प्रदेश सरकार द्वारा 30 हजार यानी 90 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। वहीं तीन किलोवाट और उससे अधिक के लोड के लिए केंद्र द्वारा 78 हजार और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपये (1.08 लाख रुपये) का अनुदान दिया जाता है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत 1600 से अधिक लोगों ने इसके लिए आवेदन किया, लेकिन अभी तक केवल 250 लोगो के घरो पर ही सोलर पैनल लग सका। वहीं 1350 आवेदकों के डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी के कारण इनका आवेदन पेंडिंग में है, जिनका आवेदन पेंडिंग है, उनमे किसी का बैंक तक कागज नहीं पहुंचा है, तो किसी के कागजों में कमी रह गई, उसे ठीक करके देने के लिए आवेदकों को जानकारी ही नहीं दी गई। अधिशाषी अभियंता अकबरपुर बिजली आशीष यादव ने बताया- पीएम सूर्य घर योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिन आवेदको के डाक्यूमेंट मे गड़बड़ी है उसे ठीक करा के उन्हें योजना का लाभ दिया जायेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *