अम्बे मां को विदाई देने घाटों पर उमड़ी भीड़:बैंड-बाजे के साथ पहुंची झांकियां,  देर रात तक विसर्जित की गई प्रतिमाएं

मंडला में दशहरे के दूसरे दिन शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक चला। शाम से ही विसर्जन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। मंडला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिमाएं नगर भ्रमण करते हुए नाव घाट और संगम घाट महाराजपुर स्थित विसर्जन स्थलों पर पहुंचीं। विसर्जन चल समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। बस स्टैंड से लेकर विसर्जन स्थल तक सड़कों के दोनों ओर भारी भीड़ जमा रही। विभिन्न झांकियों के साथ बैंड और डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। विसर्जन स्थलों, नाव घाट और संगम घाट महाराजपुर पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पालिका, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहीं। उन्होंने श्रद्धालुओं के सहयोग और सुरक्षा सुनिश्चित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *