अयोध्या में पुलिस ने प्रसाद व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:एक का सिर फटा, बाजार बंदकर हनुमानगढ़ी गेट पर बैठे

अयोध्या में शुक्रवार को प्रसाद व्यापारियों और पुलिस की झड़प हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों को पीट दिया। इसमें एक व्यापारी का सिर फट गया। गुस्साए व्यापारी बाजार बंद हनुमानगढ़ी मंदिर के गेट पर बैठ गए। व्यापारियों का आरोप कि CO की पिटाई से सिर फटा है। फिलहाल, अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। व्यापारियों को समझाने में जुटे हैं। व्यापारियों का कहना है- पुलिस उन्हें प्रसाद बेचने से रोक रही थी। विरोध करने पीट दिया। हालांकि, पुलिस ने आरोपों को खारिज किया। कहा- व्यापारी भीड़ के बीच घुसकर प्रसाद बेच रहे थे। मना करने पर झगड़ा करने लगे। 2 तस्वीरें…. पुलिस ने प्रसाद बेचने से मना किया
अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता नंदू ने कहा- हनुमानगढ़ी के दर्शनार्थियों की लाइन में व्यापारी प्रसाद और पानी बेच रहे थे, तभी अचानक सीओ फोर्स के साथ आए। उन्होंने व्यापारियों को प्रसाद बेचने से मना किया। मारपीट करने लगे। इसमें व्यापारी का सिर भी फट गया। विरोध में व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। पुलिस बोली- व्यापारी भीड़ में घुसकर बेच रहे थे प्रसाद
पुलिस अफसरों का कहना है कि अयोध्या में रोज भक्तों की भीड़ बढ़ रही है। भोर से ही लोग स्नान कर मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। हनुमानगढ़ पर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाइन की व्यवस्था कर रखी है, लेकिन व्यापारी भीड़ में घुसकर प्रसाद बेच रहे थे। इससे भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कत आ रही थी। SP बोले-व्यापारी लाइन में घुस बेच रहे थे सामान
SP सिटी मधुबन सिंह ने बताया-लाखों की संख्या में लोग आए थे। पूरी सड़क जाम थी। तभी कुछ व्यापारी लाइन में घुसकर सामान बेच रहे थे। इसकी शिकायत ने श्रद्धालु ने की। पुलिस ने उनको जाकर समझाया। इस पर व्यापारियों को कोई गलत महमी हो गई थी। जिसे अब झुलसा लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *