अयोध्या सांसद बोले-BJP राम के नाम पर राजनीति कर रही:राजभर बोले- सपा-कांग्रेस के पास कोई काम नहीं, झूठ बोल रहे

संसद के शीतकालीन सत्र में नए ग्रामीण रोजगार बिल (VB-G-RAM-G) को लेकर सरकार और विपक्ष में जंग तेज हो गई है। सपा समेत विपक्षी दलों ने गुरुवार को संसद परिसर में मार्च निकाला। VB-G-RAM-G बिल वापस लेने के नारे लगाए। इससे पहले बुधवार को लोकसभा में VB-G-RAM-G बिल पर 14 घंटे चर्चा हुई। कार्यवाही देर रात 1:35 बजे तक चली। इसमें 98 सांसदों ने हिस्सा लिया। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बहस का जवाब दिया। हालांकि, विपक्ष ने मांग की कि प्रस्तावित कानून को स्थायी समिति के पास भेजा जाए। यह 20 साल पुराने MGNREG एक्ट की जगह लेगा। इस बीच सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने ‘VB-जी राम जी’ बिल को लेकर कांग्रेस के विरोध पर कहा, ‘राम का कोई विरोध नहीं है। हमारे लिए राम सर्वोपरी हैं, लेकिन भाजपा के लोग राम के नाम पर व्यापार करते हैं, राजनीति करते हैं। 2024 के चुनाव में भाजपा ने कहा था कि वे राम को लाए हैं तो राम उन्हें लाएंगे। लेकिन, राम तो अवधेश प्रसाद को लाए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम मनरेगा से हटाना राष्ट्र का अपमान है। वहीं, यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा- ‘कांग्रेस समेत विपक्ष के लोगों के पास कोई काम तो है नहीं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम मनरेगा से हटने से क्या उनका कद छोटा हो जाएगा? जब तक धरती रहेगी, दुनिया रहेगी, तब तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम अमर रहेगा। कांग्रेस के लोग झूठ बोल रहे हैं।’ संसद में यूपी के सांसदों की एक्टिविटी जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *