छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से NIA ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। यह 26 अप्रैल 2023 को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर गांव के नजदीक DRG जवानों से भरी वाहन को ब्लास्ट कर उड़ाने की घटना में शामिल था। इस घटना में एक वाहन चालक समेत DRG के 11 जवान शहीद हुए थे। दरअसल, गुरुवार को NIA की टीम ने CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद से एक नक्सली बांद्रा ताती को गिरफ्तार किया है। ये अरनपुर में IED ब्लास्ट की घटना कर फरार हो गया था। घटना के डेढ़ साल के बाद NIA के हाथ लगा है। जांच में पता चला है कि यह बारूद का परिवहन भी किया था। NIA का कहना है कि साल 2023 में छत्तीसगढ़ पुलिस इस मामले के संबंध में 26 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुकी है। पूछताछ में कई और खुलासे भी हुए हैं। इस मामले में जांच की जा रही है। ये था मामल… नक्सली 4 दिन से हमले की तैयारी कर रहे थे:ब्लास्ट डेढ़ किमी तक सुनाई दिया, जवानों के टुकड़े 70 मीटर दूर उड़े छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) जवानों की गाड़ी को उड़ाने की तैयारी नक्सली पिछले 4 दिनों से कर रहे थे। नक्सलियों ने बुधवार दोपहर 1:30 से 2:00 बजे के बीच अरनपुर-समेली में 50 किलो की IED में ब्लास्ट किया। इसमें 10 पुलिसकर्मी शहीद हुए और एक वाहन चालक की मौत हो गई। धमाके की आवाज करीब डेढ़ किमी तक सुनाई दी। जवानों और गाड़ी के चिथड़े उड़कर 60-70 मीटर दूर तक पहुंच गए। सुरक्षाबलों के 2 अलग-अलग कैंप के बीच नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने यह हमला किया। यहां पढ़ें पूरी खबर…


