अरनोद में हिन्दू सम्मेलन की तैयारी:आयोजन समिति बनाई, संतों के आशीर्वाद के साथ निकलेगी कलश यात्रा

अरनोद मंडल में प्रस्तावित हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया और कार्यक्रम की तिथि, समय तथा स्वरूप पर विस्तृत चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गईं। 24 जनवरी को होगा कार्यक्रम
बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 जनवरी 2026 को दोपहर 12:15 बजे अरनोद में एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के लिए सुनील व्यास को कार्यक्रम संयोजक, नितेश शास्त्री को सहसंयोजक, रवि परमार को कोषाध्यक्ष और भवानी मेनारिया को प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया है। कर्नल जयराज सिंह को कार्यक्रम का पालक बनाया गया है। सम्मेलन के दौरान कलश यात्रा निकाली जाएगी
आयोजन समिति ने बताया कि सम्मेलन के दौरान कलश यात्रा निकाली जाएगी, संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा और प्रेरक पाथेय का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। समाज को एकता का संदेश मिलेगा
उपस्थित सदस्यों ने कहा कि यह सम्मेलन हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। आयोजन समिति ने अरनोद मंडल सहित आसपास के क्षेत्रों के समस्त हिन्दू समाज से अपील की है कि वे इस हिन्दू सम्मेलन में तन, मन और धन से सहयोग कर सहभागी बनें, ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *