चित्तौड़गढ़ | चित्तौड़गढ़ अरबन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डॉ. आईएम सेठिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनवरी में सभी शाखा केंद्र पर रजत जयंती अरबन संक्रांति महोत्सव आयोजन करने के साथ ही छोटीसादड़ी में नवीन शाखा खोलने के लिए रिजर्व बैंक को आवेदन प्रस्तुत करने का निर्णय किया। बैंक उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना निदेशक मंडल सदस्य रणजीतसिंह नाहर, बाबरमल मीना, राधेश्याम आमेरिया, कल्याणी दीक्षित, हेमंत शर्मा, राजेश काबरा, दीप्ति डाड सेठिया, सीए नितेश सेठिया व प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के सानिध्य में हुई बैठक में आगामी 20 जनवरी कपासन, 24 जनवरी बड़ीसादड़ी, 29 को प्रतापगढ़, 30 को निंबाहेड़ा और 31 जनवरी को बेगूं शाखा द्वारा रजत जयंती अरबन सक्रांति महोत्सव आयोजित कर वर्तमान ग्राहकों के साथ नए ग्राहकों को जोड़ कर व्यवसाय वृद्धि के प्रयास होंगे।


