अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया शेयर मार्केट से बैन:सेबी ने एक्टर और 57 एंटिटीज पर 1 से 5 साल तक का प्रतिबंध लगाया

मार्केट रेगुलटेर सेबी ने बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी, उनके भाई इकबाल वारसी समेत 59 एंटिटीज पर 1 से 5 साल तक का बैन लगा है। सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने इन सभी को यूट्यूब चैनलों पर भ्रामक वीडियो से जुड़े एक मामले में सिक्योरिटीज मार्केट से बैन किया है। दरअसल, उन यूट्यूब चेनलों पर निवेशकों को साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड (SBL) के शेयर खरीदने की सलाह दी गई थी। सेबी ने वारसी और उनकी पत्नी मारिया पर 5-5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। गुरुवार को जारी सेबी के एक आदेश के अनुसार, मार्केट रेगुलेटर ने वारसी-मारिया को सिक्योरिटीज मार्केट से 1 साल के लिए बैन किया है। SBL के शेयरों में ‘पंप एंड डंप’ स्कीम के तहत हेराफेरी के आरोपों के बाद सेबी ने यह कार्रवाई की है। सेबी ने स्कैम में शामिल 59 एंटिटीज पर क्या-क्या एक्शन लिए ? क्या है पूरा मामला? पंप एंड डंप स्कीम क्या है? यह एक तरह की शेयर बाजार धोखाधड़ी है, जिसमें कुछ लोग मिलकर किसी कंपनी के शेयर की कीमत को नकली तरीके से बढ़ाते हैं (पंप) और फिर अपने शेयर ऊंचे दाम पर बेचकर मुनाफा कमा लेते हैं (डंप)। इससे आम निवेशकों को भारी नुकसान होता है। अरशद वारसी की भूमिका

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *