रांची | झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का एक शिष्टमंडल गुरुवार को महामंत्री सुनील कुमार साह के नेतृत्व में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मिला। झारखंड राज्य आजीविका चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ व झारखंड राज्य एचजीएम कर्मचारी संघ के मुख्य मांगों को लागू करने के लिए मांग पत्र सौंपा। महामंत्री द्वारा ऑफिस ब्वॉय, ऑफिस अटेंटेंडेंट, हाउस कीपर की मानदेय 20 हजार रुपए करने व अन्य मांग की गई। वहीं, झारखंड राज्य एचजीएम कर्मचारी संघ के लिए भी मांग पत्र सौंपा गया। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि मांगों पर अविलंब कार्रवाई की जाएगी। महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेगा।


