अरावली बचाने के लिए कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च:कहा-केन्द्र की भाजपा सरकार कर रही प्रकृति का विनाश, बर्दाश्त नहीं

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, अरावली बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की ओर से रविवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला गया। इसमें अरावली पर्वतमाला की रक्षा, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया गया। साथ ही केन्द्र की भाजपा सरकार पर प्रकृति का विनाश करने का आरोप लगाया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजमेर-उत्तर ए और बी ब्लॉक के तत्वावधान में शहीद स्मारक बजरंगगढ़ से गांधी भवन तक पैदल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल, डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक श्रीगोपाल बाहेती, आरटीडीसी चेयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़, अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व उत्तर ब्लॉक ए के ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद आदि मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अरावली पर्वतमाला राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के पर्यावरण के संतुलन की रीढ़ है। यह सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला है । 100 मीटर से नीचे की पहाड़ी को अगर अरावली का हिस्सा नहीं माना गया तो इसका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। अवैध खनन और सरकार की उदासीन नीतियों के कारण अरावली को गंभीर क्षति पहुंच रही है। इससे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अजमेर में कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, डीजे की धुन पर निकाला पैदल मार्च अरावली बचाओ जन आंदोलन जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत अरावली पर्वतमाला को हो रहे नुकसान, अवैध खनन तथा पर्यावरण से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर अजमेर में कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान डीजे पर गाने बजाने को लेकर पुलिस ने टोका तो कांग्रेसियों से झड़प हो गई। बाद में कांग्रेसी नहीं माने और डीजे पिकअप पर गाने चलाते हुए पैदल मार्च निकाला। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *