अरावली में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त:कुल 4 लाख 49 हजार 650 रुपए का जुर्माना लगाया, प्रशासन बोला- सख्ती जारी रहेगी

कोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रशासन ने अरावली पर्वत श्रृंखला में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत, प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण में लिप्त पांच वाहनों को जब्त किया। कुल 4 लाख 49 हजार 650 रुपए का जुर्माना लगाया इन वाहनों पर कुल 4 लाख 49 हजार 650 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।यह कार्रवाई राजस्व, वन, परिवहन, पुलिस और खान विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से बजरी, पत्थर और रोड़ी का परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा। कोटपूतली क्षेत्र में अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई, जिस पर 1,28,600 रुपए का जुर्माना लगाया गया। मांढ़ण क्षेत्र में पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 28,300 रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि स्लेट स्टोन से भरी एक अन्य ट्रॉली पर 46,000 रुपए का जुर्माना किया गया। नीमराणा के घिलोठ रीको औद्योगिक क्षेत्र में रोड़ी से भरे दो डंपरों पर भी कार्रवाई हुई। इनमें से एक डंपर पर 1,24,750 रुपए और दूसरे पर 1,22,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। सख्त कार्रवाई की चेतावनी जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अरावली क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती जारी रहेगी, और भविष्य में भी इस तरह की संयुक्त कार्रवाई लगातार की जाएगी ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *