अरावली संरक्षण के लिए अवैध खनन के खिलाफ अभियान शुरू:टोंक कलेक्टर ने ली अधिकारियों के साथ बैठक, 15 तक चलेगा अभियान

अरावली संरक्षण के लिए अवैध खनन के खिलाफ सोमवार से सरकार के निर्देश पर जिले में भी अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक लेकर 15 जनवरी तक चलने वाले विशेष संयुक्त अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। ज्ञात रहे कि अरावली पर्वत की पारिस्थितिकीय महत्ता, उत्तरी क्षेत्रों में मरुस्थलीकरण के विरुद्ध इसकी भूमिका, जैव विविधता के संरक्षण तथा जल पुनर्भरण में इसके योगदान को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए हैं। इसी क्रम में अरावली क्षेत्र के जिलों में खान, वन एवं पर्यावरण, राजस्व, पुलिस तथा परिवहन विभागों के संयुक्त सहयोग से 29 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। चूंकि टोंक जिला भी अरावली क्षेत्र में सम्मिलित है, अतः अभियान की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और SP राजेश कुमार मीना ने संयुक्त रूप से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *