भीलवाड़ा | अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह देवोत्सव 2025 ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। यह समारोह न केवल विद्यालय का वार्षिक उत्सव था, बल्कि सतयुग से कलियुग तक की दिव्य यात्रा को मंच पर जीवंत करने वाला एक अद्भुत आध्यात्मिक महोत्सव भी रहा। इस आयोजन में 1500 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में गणेश वंदना, महा गंगा आरती, कृष्ण लीला, हनुमान एरियल एक्ट, नटराज नर्तन, महाकाली, दशावतार (सत्ययुग से कलियुग), तीर्थंकर मोक्ष प्रयाण सहित अनेक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मुख्य अतिथि सहकारिता एवम नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक ने विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथियों में सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी एवं नवकार ग्रुप चेयरमैन महावीर चौधरी ने भी सराहना की। प्राचार्या एम. मुखर्जी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष पंकज सूरिया एवं सचिव अजय चोरडिया ने भी अभिभावकों और अतिथियों को संबोधित किया।


