बालोद| अरिहंत एकेडमी, बालोद में वार्षिक समारोह अंकुरण-ज्ञान, चरित्र, कौशल का आयोजन 20 दिसंबर को किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय का वार्षिक दिवस समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन तथा नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. प्रदीप जैन करेंगे। वार्षिक समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे से होगा। सचिव एवं निदेशक मोहन नाहटा तथा प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी दी।


