बालोद| स्वामी विवेकानंद विद्यालय अर्जुंदा की छात्राओं एवं किशोरी बालिकाओं को दो दिवसीय केक मेकिंग प्रशिक्षण कृषक प्रशिक्षण केंद्र लाभांडी रायपुर में दिया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं एवं किशोरी बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करना था। मुख्य मास्टर ट्रेनर मोनिका साहू तथा सहायक ट्रेनर दामिनी साहू एवं वैभवी वासनिक ने केक बनाने की विधि, आवश्यक सामग्री, सजावट एवं व्यवसायिक दृष्टिकोण से केक निर्माण की प्रक्रिया को समझाया। छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। माता कौशल्या धाम मंदिर चंदखुरी, रामजानकी मंदिर वीआईपी चौक, रायपुर मरीन ड्राइव एवं राधा-कृष्ण इस्कॉन मंदिर टाटीबंध का दर्शन एवं भ्रमण कराया गया। रिफ्रेश सेनेटरी पैड के माध्यम से छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गई। इस सत्र में चंद्रहास साहू एवं मास्टर ट्रेनर महेश्वरी साहू ने छात्राओं को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि कपड़े से नाता तोड़ो और सेनेटरी पैड से नाता जोड़ो। कार्यक्रम में प्राचार्य दुलेश्वर डडसेना, हुपेन्द्र देवांगन, महेश्वरी साहू, कीर्तिमा ठाकुर, धनंजय साहू, ममता का सहयोग रहा।


