अर्जुन कपूर को देख एक शख्स ने चिल्लाया ‘मलाइका’:एक्स-गर्लफ्रेंड का नाम सुनकर एक्टर हुए सरप्राइज, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी हंस पड़ीं

अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने उन्हें देखते ही जोर से एक्ट्रेस मलाइका का नाम चिल्लाया। यह सुनकर अर्जुन हैरान रह गए और उनका रिएक्शन वायरल हो गया। फैंस भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर हाल ही में अपनी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी मौजूद थीं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट के दौरान भूमि सवाल का जवाब दे रही थीं, जबकि उनके पीछे अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत खड़े थे। तभी एक शख्स ने जोर से मलाइका का नाम चिल्लाया। इस पर अर्जुन कपूर ने कोई खास रिएक्शन तो नहीं दिया, लेकिन वह थोड़े हैरान नजर आए और भीड़ की तरफ देखकर सिर हिलाने लगे। वहीं, भूमि और रकुल इस पर हंसने लगीं। अर्जुन का वीडियो देखने के बाद यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्यों भाई?’ तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘मैं उसे दोष नहीं दूंगा, मलाइका ने उन्हें पॉपुलर किया है।’, इसके अलावा कई और लोग इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दे रहे हैं। मलाइका के साथ 8 साल रिश्ते में रहे, फिर हुआ ब्रेकअप मलाइका अरोड़ा ने पहली शादी 1998 में अरबाज खान से की थी। 2016 में दोनों अलग हो गए थे जिसके कुछ वक्त बाद ही मलाइका ने अर्जुन को डेट करना शुरू कर दिया था। 2019 में एक इंस्टा पोस्ट के जरिए दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियली कन्फर्म किया था। हालांकि करीब 8 साल बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। 21 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी 21 फरवरी को रिलीज हो रही है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडणेकर के अलावा शक्ति कपूर, डिनो मोरिया और हर्ष गुजराल भी नजर आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *