अलका कंवर महिला प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

भीलवाड़ा | श्री रावणा राजपूत चामुंडा सेना सेवा संस्थान राजसमंद ने संगठन विस्तार के तहत महिला इकाई में बड़ा निर्णय लिया है। संस्था की ओर से भीलवाड़ा निवासी अलका कंवर रावणा महिला प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। नियुक्ति का कार्यकाल 23 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2028 तक दो वर्षों के लिए रहेगा। संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अलका कंवर संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए महिलाओं को जोड़ने और सामाजिक सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन सिंह रावणा और राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान ने नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *