अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों को 36 स्कूलों में ठहराया

भास्कर न्यूज | लुधियाना एजुकेशन मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस मंगलवार सुबह 11:30 बजे गुरु नानक स्टेडियम में 69वें नेशनल स्कूल गेम्स का उद्घाटन करेंगे। जिसको लेकर एजुकेशन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। गुरुनानक देव स्टेडियम को सजाया जा रहा था। यह गेम्स तीन मैदानों में 11 जनवरी तक होंगे। जिसमें अलग-अलग राज्यों से करीब 937 खिलाड़ी भाग लेंगे। डीईओ सेकेंडरी डिंपल मदान, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर कुलवीर सिंह ने बताया कि जूडो, ताइक्वांडो और गतका के रोमांचक मुकाबले होंगे। सोमवार को सभी राज्यों स्टूडेंट्स और ऑफिशियल्स बड़ी संख्या में ट्रेनों और बसों से पहुंचे हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बने हेल्प डेस्क पर एजुकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें बसों से अलग-अलग स्कूल की जगहों पर ले जाया गया। हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स और अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीएयू लुधियाना में नेशनल स्कूल गेम्स कैंप ऑफिस लाया गया और लंच के बाद, रजिस्ट्रेशन टीम ने खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया। रजिस्ट्रेशन का काम पूरे दिन तेजी से चलता रहा। 6 जनवरी को गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना ओपनिंग सेरेमनी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 36 विद्यालयों में रोके गए विद्यार्थी एजुकेशन विभाग की तरफ से अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों को 36 स्कूलों में रोका गया है। पीएयू से इन खिलाड़ियों को देर रात तक अलग-अलग वाहनों ने भेजा गया। छह से 11 जनवरी तक होने वाले खेलों में बीसीएस आर्य मॉडल स्कूल, पीएयू ओपन थियेटर, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीएयू में मुकाबले होगे। जिसमें जूडो अंडर-14 लड़कियां, ताइक्वांडो अंडर-14 लड़के और लड़कियां और गतका अंदर-19 लड़के और लड़कियां भाग लेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *