अलवर के आर्ट्स कॉलेज में स्टूडेंट्स का हंगामा,गेट बंद किया:LLB स्टूडेंट से छेड़छाड़ के बाद फूटा गुस्सा, बोले- कॉलेज में बाहर के मनचले आ रहे

अलवर के आर्ट्स कॉलेज में LLB फर्स्ट ईयर की एक स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना को लेकर आज छात्रों में आक्रोश फूट पड़ा। आरोपी युवकों की गिरफ्तारी और कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से समझाइश की लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। छात्र बोले- रिपोर्ट दर्ज, फिर भी गिरफ्तारी नहीं
छात्र नेता मोहित चौधरी ने बताया कि दो दिन पहले LLB फर्स्ट ईयर की छात्रा परीक्षा देने कॉलेज आई थी। दो युवक आसिफ और जीप्पीन ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। घटना के बाद छात्रा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं लेकिन पुलिस की गश्त न होने से माहौल बिगड़ रहा है। उन्होंने स्थाई पुलिस व्यवस्था की मांग उठाई है। छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवक फरार
मामले की जानकारी पर सीओ सिटी अंगद शर्मा मौके पर पहुंचे और छात्रों को आश्वासन दिया कि छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ ने कहा कि अब कॉलेज परिसर में नियमित रूप से पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। छात्राओं की सुरक्षा के लिए कालिका यूनिट महिला पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाएगी। मामले में आरोपी आसिफ और जीप्पीन अभी तक फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *