राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी के 12 कैडेट्स आज तड़के अलवर में आयोजित होने वाले राजस्थान ट्रैकिंग-3 कैंप के लिए रवाना हो गए हैं। यह दल लांस कॉर्पोरल गिरिराज और लांस कॉर्पोरल सुशीला के नेतृत्व में गया है। अलवर जिले में यह ट्रैकिंग शिविर 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। एनसीसी एएनओ शशि पुरोहित ने बताया कि इस कैंप में कैडेट्स विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। वे अलवर क्षेत्र में ट्रैकिंग कर साहस, परिश्रम और अपनी क्षमताओं का विकास करेंगे, साथ ही नए अनुभव भी प्राप्त करेंगे। ट्रैकिंग पूरी होने पर सभी कैडेट्स को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे।


