अलवर बार के अध्यक्ष बने अभिमन्यू सिंह:उपाध्यक्ष बने सुधीर यादव, सचिव पद पर रामकिशन गुर्जर विजयी रहे, देर रात घोषित हुए परिणाम

अलवर बार एसोसिएशन के चुनाव में अभिमन्यू सिंह चौहान अध्यक्ष बने। जिन्होंने बिट्‌टू शर्मा को 112 वोट से हराया। वहीं रामकिशन गुर्जर को सचिव की कुर्सी मिली और उपाध्यक्ष सुधीर यादव बने। देर रात अलवर बार एसोसिएशन के सभी परिणाम आ सके। चुनाव में कुल 81.75 % वोटिंग हुई। शाम 4 बजे तक कुल 1858 में से 1519 वोट डले। अध्यक्ष व सचिव पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवार होने के कारण त्रिकोणीय मुकाबला रहा। अभिमन्यु सिंह चौैहान को 726 वोट मिले। इसके अलावा अध्यक्ष पद खड़े उम्मीदवार राजेश कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू को 614 व अजय यादव को 184 मत मिले हैं। बार अध्यक्ष पद निर्वाचित अभिमन्यु सिंह चौैहान का दूसरा चुनाव था। जबकि राकेश कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू 7 बार अध्यक्ष रह चुके थे। चौैहान ने शर्मा 112 वोटों के अंतर से हराया है। उपाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार यादव 20 मतों से विजेता रहे, प्रतिद्वंदी रामलखन को 372 मत मिले थे। सचिव पद पर रामकिशन 283 मतों से विजय हुए, प्रतिद्वंदी जितेंद्र कुमार शर्मा को 475 वोट मिले। वहीं संयुक्त सचिव पद पर जयश्री चौधरी 111 वोटों से विजयी रही हैं, प्रतिद्वंदी गौतम ऋषि प्रकाश को 315 वोट मिले थे। जबकि पुस्तकालय सचिव पद पर सीमा मुखीजा 101 मतों से विजयी रही, प्रतिद्वंदी सिकंदर चौधरी को 674 वोट मिले। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार शर्मा 73 मतों से विजयी रहे, प्रतिद्वंदी प्रीतम कराहना को 342 वोट मिले है। कोषाध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। ये हुए कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुनीराम यादव ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य के 5 पदों पर 10 उम्मीदवार मैदान में थे।
वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई। दोपहर 3 बजे तक कुल 1362 वोट डल गए। करीब 72 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 2 बजे तक 1070 वोट डले। जो करीब कुल वोटिंग का 56 प्रतिशत है। दोपहर एक बजे तक 1858 में से 787 वोट डले। करीब 42 पर्सेंट वोटिंग हुई। दोपहर बाद में वोटर अधिक आने लगे हैं। सुबह दो घंटे में 1858 में से केवल 80 वोट डले थे। लेकिन दोपहर 12 बजे तक 463 सदस्यों ने वोटिंग की। शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी। 1858 वोट 463 वोट डाले जा चुके हैं बाकी बच रहे हैं इस बार अध्यक्ष और सचिव पद के लिए 3-3 दावेदार हैं। सबसे अधिक कोषाध्यक्ष पद के लिए 7 दावेदार हैं। इससे पहले करीब 10 साल से एक ही एडवोकेट कोषाध्यक्ष बनते आ रहे थे। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। इस कारण 7 दावेदार आ गए हैं। कुल 35 प्रत्याशी चुनावी मैदान में चुनाव के मीडिया प्रभारी एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि सब पदों पर कुल 35 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिए 10 वकील मैदान में हैं। बार संघ के कार्यालय में बूथ नंबर एक की वोटिंग हाे रही है। जबकि, 2003 के बाद के वोटर पुस्तकालय भवन में वोट डाल रहे हैं। अध्यक्ष पद के 3 दावेदार, बाकी जानिए- कौन किस पद पर लड़ रहा चुनाव दरअसल, अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए 6, सचिव के पद पर तीन प्रत्याशी, इसी तरह कोषाध्यक्ष के लिए 7, संयुक्त सचिव के लिए 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। वहीं पुस्तकालय सचिव के लिए दो और कार्यकारिणी सदस्य के लिए दस प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। इनकी देखरेख में हो रहा चुनाव चुनाव अधिकारी एडवोकेट मुनीराम यादव, निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट अनिल नरूका, दिनेश यादव, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार गुप्ता और अजय धार हैं।सलाहकार एडवोकेट जर्नादन शर्मा और एडवोकेट अशोक शर्मा हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *