अलवर में एक ही परिवार के लोगों में खूनी संघर्ष:ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश,चार लोग घायल; पुलिस के पहुंचने के बाद फरार हुए आरोपी

अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के सुमेल गांव में सोमवार देर रात एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन के एग्रीमेंट को लेकर विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने तक की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के विजय सिंह चौधरी ने बताया कि वे अपने घर पर जमीन के एग्रीमेंट को लेकर चर्चा कर रहे थे, तभी रिश्तेदारों के दूसरे पक्ष के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पहुंचे और आते ही लाठी, फर्शी और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान ट्रैक्टर से कुचलने का भी प्रयास किया गया। हमले में शेर सिंह, विजय सिंह, निहाल सिंह चौधरी और युवती पूजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले मालाखेड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर अलवर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पीड़ितों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है, लेकिन हमला करने वालों में दारा सिंह, कविंद्र, नीतीश कुमार, देवकीनंदन, मनीष समेत कई लोग शामिल थे। जो शराब के नशे में थे और आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी तोड़ने की भी कोशिश की और रोकने पर हमला कर दिया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर घटना की जानकारी जुटाई है। फिलहाल आरोपी पक्ष फरार है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *