अलवर में कोहरे से विजिबिलिटी 80 मीटर,फसलों पर ओस जमी:न्यूनतम तापमान 5.2डिग्री,विभाग ने अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया

अलवर जिले में शुक्रवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी करीब 80 मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह सूरज निकलने के बाद कोहरे और ठंड से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन सर्दी का असर अभी भी तेज बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अलवर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। सुबह से ही शीतलहर का असर देखने को मिला, जिससे लोगों को कंपकंपी छूटती रही। मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है।सुबह के समय कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। वहीं खेतों में फसलों पर ओस की मोटी परत जम गई, जो सूरज की पहली किरण पड़ते ही बूंदों के रूप में टपकती दिखाई दी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अलवर में बारिश होती है तो सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है, जबकि गेहूं की फसल को बारिश से फायदा होगा। वहीं चना फसल में भी खराबे की आशंका जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *