अलवर में दोपहर बाद अचानक बदला ट्रैफिक प्लान:मोती डूंगरी से ढाई पेड़ी तक पूरा रास्ता बंद, जानें कौन से रूट हैं खुले

अलवर में शनिवार दोपहर बाद अचानक ट्रैफिक प्लान बदल दिया गया। इंदिरा गांधी स्टेडियम और प्रताप ऑडिटोरियम के आसपास के रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया। यह बदलाव रविवार सुबह होने वाली अंतर्राष्ट्रीय हाफ टाइगर मैराथन को देखते हुए किया गया है। पहले पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने घोषणा की थी कि ट्रैफिक डायवर्जन शनिवार रात 11:45 बजे के बाद शुरू होगा, लेकिन इसे दोपहर बाद ही शुरू कर दिया है। नतीजतन, मोती डूंगरी से सचिवालय, कटी घाटी ढाई पेड़ी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को अब 200 फीट हाईवे से होकर गुजरना पड़ रहा है। ट्रैफिक डायवर्जन ने बढ़ाई मुश्किलें पुलिस के अनुसार, शनिवार रात 11:45 बजे से रविवार सुबह 11 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहना था। ट्रैफिक प्लान-ए के तहत एसएमडी सर्किल से मोती डूंगरी, भवानी तॉप, कटी घाटी, भूगोर तिराहा और घोड़ाफेर सर्किल से ढाई पैड़ी तक का रास्ता पूरी तरह बंद रखने की योजना थी। इसके अलावा ढाई पैड़ी और भूगोर तिराहा से शहर के अंदर जाने वाला ट्रैफिक भी बंद रहना था। अब शनिवार दोपहर बाद से ही ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। बसों और बाहरी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग प्लान-बी के तहत जयपुर, शाहपुरा, विराट नगर और थानागाजी सहित अन्य रास्तों से आने वाली बसों और वाहनों को नटनी का बारा, मालाखेड़ा, भूगोर तिराहा, सामोला चौक और हनुमान चौराहे के रास्ते शहर में प्रवेश कराया जाएगा। रोडवेज बसों के रूट भी इसी के अनुसार बदले गए हैं। मैराथन के लिए स्टेज बनाया जा रहा अलवर शहर ट्रैफिक इंचार्ज संजय शर्मा ने बताया कि प्रताप ऑडिटोरियम के पास मैराथन के लिए स्टेज बनाया जा रहा है। इस कारण SMD सर्किल से भवानी तोप सचिवालय वाला रूट अभी डायवर्ट किया गया है। स्टेज रात तक बनेगा, इसलिए पहले ही ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *