अलवर में धूप निकली:मावठ व कोहरे के बाद मौसम साफ, सर्दी से काफी राहत

अलवर में कई दिनों के कोहरे व मावठ के बाद माैसम पूरी तरह साफ है। रविवार को कोहरा भी नहीं है। गांवों में भी बराबर धूप निकल आई। जिससे सर्दी से काफी राहत मिली है। पिछले दिनो ंमें बादल, बारिश व कोहरे के कारण सर्दी बढ़ गई थी। दिन में शीतलहर से कंपकंपी रही। अब राहत मिलने की उम्मीद है। सुबह-सुबह धूप निकलने से कंपकंपी वाली सर्दी से राहत मिली है। कई दिनों से कोहरे का असर रहा। कोहरे से पहले दिन में बादल छाने और शीतलहर चलने से सर्दी बढ़ गई थी। हालांकि जिले में इस कार न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू तक नहीं पहुंचा है। जिसके कारण फसलों में नुकसान नहीं हैं। हालांकि पहले कुछ जगहों पर ओलवृष्टि होने से फसलों को नुकसान हुआ था। बाकी जगहों पर फसल अच्छी है। अब सरसों में फली लदाव पर है। अब पारा जमाव बिंदू पर पहुंचता है तो नुकसान होने का डर रहेगा। अब दिन का तापमान बढ़ने की संभावना बढ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *