अलवर के रामगढ़ के पूर्व विधायक व बीजेपी के वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि कुछ कांग्रेस नेता राममंदिर में आए हैं और उनके आने से मंदिर अपवित्र हुआ है। ऐसे में, आज यहां आकर मंदिर को गंगाजल छिड़क कर पवित्र किया है। बता दें कि रविवार को अलवर शहर के अपना घर शालीमार में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंचे थे। आहूजा ने बिना नाम लिए मंदिर को गंगाजल से पवित्र करने की बात कही। वहीं मंदिर निर्माण करने वालों को कहा कि सबको खुश रखने की नीयत मत रखो। आहूजा बोले- कांग्रेसियों ने राम जी के होने का मांगा था पूर्व विधायक आहूजा ने कहा कि रामनवमी के दिन अलवर के अपना घर शालीमार में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का बड़ा कार्यक्रम हुआ। सोसाइटी के चेयरमैन हर्ष त्रेहान व डायरेक्टर अशोक सैनी ने अच्छा कार्यक्रम किया। लेकिन उसमें विसंगती रह गई। इस कार्यक्रम में उनको भी बुलाया जिन्होंने भगवान श्रीराम के अस्तित्व को चुनौती दी। कांग्रेसी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राम जन्म का सबूत मांगा था। भगवान श्रीराम को काल्पनिक कहा था। ऐसे पापी व राक्षसी प्रवृत्ति के कांग्रेस नेताओं को यहां बुलाया गया। असल में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी आए थे। हालांकि इससे पहले बीजेपी के नेता केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व वन मंत्री संजय शर्मा भी आए थे। बिल्डर को भी चेताया, सबको राजी करने चक्कर में पूर्व विधायक आहूजा ने यह भी कहा कि मैं एक बात अच्छे से कह देता हूं कि आप लोगों ने कई मंदिर बनवाए हैं। कभी भी किसी को खुश करने के लिए मंदिरों को अपवित्र मत करो। ये भगवान श्रीराम का मंदिर है। जिनके चरणों में गंगाजल छिड़का है। बाकी मंदिरों में पूजन किया है। मैं कल नहीं आया था। गंगाजल से पवित्र इसलिए करना पड़ा कि क्यों कल अपवित्र लोग आ गए। मैं उनका नाम लेकर खुद को अपवित्र नहीं करूंगा। इसलिए गंगाजल छिड़कना पड़ा है। ऐसे अपवित्र लोग आए उनका दुबारा नाम नहीं लेना चाहता हूं। त्रेहान ग्रुप के डायरेक्टर अशोक सैनी ने कहा कि हमने सब नेताओं को बुलाया था। ये उनका आपस का राजनीति का मामला है।


