अलवर में बैरिकेडिंग पर चढ़े कांग्रेसी:अरावली बचाने के लिए सिर मुंडवाया, अजमेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

दौसा में कांग्रेस के अरावली बचाओ विरोध-प्रदर्शन के दौरान विवाद हो गया। डाक बंगले के मीटिंग हॉल का ताला बंद मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्सा गए। उन्होंने गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया। अलवर में युवाओं ने अरावली बचाने के लिए सिर मुंडवाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सचिवालय के पास बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। वहीं महिलाओं ने डीजे पर नाचते हुए अरावली बचाने का संदेश दिया। वहीं धौलपुर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। दौसा में कांग्रेस ने नेहरू गार्डन से गांधी तिराहे तक पैदल मार्च निकाला। तिराहे पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद सभी कांग्रेसी डाक बंगले पहुंचे। मीटिंग हॉल का ताला बंद मिला। इसके बाद सांसद-विधायक समेत सभी नेता और कार्यकर्ता लॉन में बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं को बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली। सांसद ने किसी अधिकारी को फोन कर कुर्सियों के लिए भी कहा। इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हुई। जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ के समझाने पर मामला शांत हो गया। कांग्रेस विधायक (दौसा) डीसी बैरवा ने आपत्ति जताते हुए संबंधित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अजमेर में पैदल मार्च के दौरान डीजे पर गाना बजाने पर पुलिस ने एतराज जताया। कांग्रेसियों ने पुलिस का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेसियों से पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस के रोकने के बावजूद कांग्रेसी डीजे पर गाना बजाते हुए निकले। PHOTOS में देखिए पैदल मार्च… अरावली के इसी पहाड़ से दिल्ली-नोएडा बने, टावरनुमा चट्टानें बचीं:एक लाख करोड़ के खनिज पत्थर निकाले, 50-50 फीट गहरे गड्‌ढे, VIDEO सांसद बोले- दिल्ली में बैठे नेता सबके उस्ताद:वो नए-नए फैसले कर रहे, जिससे देश की संपत्ति गुजरातियों के हाथ में चली जाए कांग्रेस के आंदोलन के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *