अलवर में सर्दी का असर तेज,रात का तापमान 9 डिग्री:घास व सरसों के पत्तो पर बरफ जैसी परत,दो दिन से दोपहर में तेज धूप

अलवर जिले में बुधवार को सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। जिले के कई हिस्सों में रात का तापमान जमाव बिंदु के बेहद क़रीब पहुंच गया। दिन में धूप खिलने के बावजूद शाम होते-होते ठंड तेजी से बढ़ रही है। पिछले दो दिनों में दिन में धूप से थोड़ी राहत मिल रही थी, लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है, पारा गिरना शुरू हो जाता है और रात के समय ठिठुरन बढ़ जाती है। जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 48 घंटों में तापमान में करीब 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं के कारण देर शाम और सुबह के समय लोगों को तेज सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। सरसों की फसल पर जम रही ओस, खेतों में दिखी बर्फ जैसी परत अलवर के ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर और भी ज्यादा दिखाई दे रहा है। कई दिनों से सरसों की फसल के पत्तों पर ओस जम रही है। जैसे ही सुबह सूरज की किरणें पड़ती हैं, यह ओस पिघलकर बूंदों के रूप में नीचे टपकने लगती है। खेतों में घास और छोटी वनस्पतियों पर बर्फ जैसी सफेद परत भी देखी गई, जो कम तापमान का संकेत है। गांवों में अलाव का सहारा लगातार गिरते तापमान के चलते ग्रामीण इलाकों में लोग सुबह और शाम अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। बाजारों, चौराहों और गांव की गलियों में जगह-जगह लोग अलाव सेकते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *