अलवर में साल 2024 की 12 बड़ी घटनाएं:बीजेपी नेता की सरेआम हत्या, पूर्व मंत्री की SUV पलटी, पत्नी की मौत; शहर में घूम रहा लेपर्ड

1 दिन बाद नया साल है, अलवर ने इस दौरान कई पड़ाव देखे। कुछ अच्छे पल थे तो कुछ रुला देने वाली यादें भी थी। साल 2024 में बड़ी राजनीतिक घटनाएं भी हुई तो क्राइम ने चौंका दिया। भूपेंद्र यादव को केंद्र में मंत्री बनाया गया। वहीं बीजेपी के कार्यकर्ता का दिनदहाड़े मर्डर कर दिया गया। बाड़मेर के पूर्व सांसद की पत्नी की अलवर में हाईवे पर SUV पलटने से मौत हो गई। कांग्रेस के बड़े नेता जुबेर खान का निधन हो गया। वहीं शहर की पॉश कॉलोनी में बुजुर्गों को बंधक बनाकर डकैती डाली गई। सरिस्का के टाइगर ने गांवों में हमला कर दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का एक्सीडेंट भी चर्चित रहा। हादसे में अगले दिन उनके पीएसओ का निधन हो गया। जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर कांग्रेस छोड़ गए। बाकी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कई बड़े हादसों ने रुला दिया। आइए रिकॉल करते हैं इन घटनाओं को पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की पुत्र वधु की रोड एक्सीडेंट में मौत पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और राजस्थान के बाड़मेर से पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह (55) की जनवरी 2024 में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में मानवेंद्र सिंह (59), उनका बेटा हमीर सिंह (34) और ड्राइवर दिनेश रावत (33) घायल हो गए हैं। हादसा मंगलवार शाम 5 बजे अलवर के नौगांवा के पास खुसपुरी (हरियाणा बॉर्डर) में हुआ। घायलों को अलवर के हॉस्पिटल से देर रात गुरुग्राम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर किया गया। चित्रा सिंह पीछे वाली सीट पर बैठी थीं। कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए थे। मानवेंद्र सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री रहे जसवंत सिंह के बेटे हैं। अलवर में बीजेपी नेता का मर्डर, कुल्हाड़ियों से काट दिया था भारतीय जनता पार्टी के नेता व अलवर शहर के निवासी यासीन खान पर 10 जुलाई 2024 को बदमाशों ने सड़क के बीच कुल्हाड़ी व दूसरे हथियारों से हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल नेता को इलाज के लिए जयपुर लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा गांव की है। यासीन खान बीजेपी नेता परमेंद्र शर्मा और एडवोकेट जितेंद्र शर्मा के साथ किसी काम से जयपुर गए थे। शाम को काम निपटाने के बाद तीनों अलवर के लिए निकले ही थे। इसी दौरान विजयपुरा गांव के पास बोलेरो और थार जीप में सवार करीब 12 बदमाशों ने इनकी कार को रुकवा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के नजदीकी भूपेंद्र यादव की अलवर में एंट्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के नजदीकी माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को बीजेपी ने अलवर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया। यहां से लोकसभा चुनाव में करीब 48 हजार वोट से जीत दर्ज की। उसके बाद वापस मोदी कैबिनेट में बतौर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जिम्मा संभाला। मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले भूपेंद्र यादव ने पहला लोकसभा का चुनाव लड़ा है। उनका पार्टी में दबदबा है। कांग्रेस के नेता व रामगढ़ के विधायक जुबेर खान का निधन अलवर के रामगढ़ MLA व राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान (61) का (14 सितंबर) सुबह 5:50 बजे निधन हो गया। अलवर शहर के निकट ढाई पेडी स्थित खुद के फार्म हाउस पर अंतिम सांस ली। एक साल पहले हुए लीवर ट्रांसप्लांट के बाद से वे काफी बीमार चल रहे थे। उनके निधन के बाद रामगढ़ में हुए उप चुनाव में बेटे आर्यन खान को कांग्रेस ने टिकट दिया। लेकिन वे बीजेपी के प्रत्याशी सुखवंत के सामने हार गए। अलवर में निजी स्कूल संचालक के घर पर डकैती। माता-पिता को बंधक बना लूट की अलवर में स्कीम दो निवासी व चिनार पब्लिक स्कूल के मालिक के घर 20 नवंबर की रात 15 लाख रुपए से ज्यादा की डकैती हुई है। आरोपी बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर घर में करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट करते रहे। देर रात घर में घुसे 5 बदमाशों ने कैश के साथ ज्वेलरी और गिफ्ट के लिफाफों तक में से पैसे निकाल गए। दंपति के बेटे-बहू बरेली शादी में गए हुए हैं। शहर के बीचोंबीच स्थित पॉश इलाके में हुई इस डकैती ने सभी को डरा दिया है। लूट की यह वारदात रात करीब डेढ़ बजे आर्यनगर (स्कीम नंबर 1) इलाके में हुई थी। उसके बाद घर की नौकरानी ही डकैती कराने की साजिश में पकड़ी गई थी। हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस को पीटकर भागा बदमाश, फिर मकान तोड़ा मर्डर की धमकी, रंगदारी, पेट्रोल पंप लूट का आरोपी हिस्ट्रीशीटर मन्नाका निवासी फिरोज को पकड़ने गई पुलिस पर 22 जून 2024 को हमला कर दिया। फिरोज दो दिन बाद ही अलवर में भाईचारा सम्मेलन करने जा रहा था। इसका सुराग लगते ही 22 जून की शाम 7.30 पुलिस को लगा तो टीम उसके घर पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों और महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और हिस्ट्रीशीटर ट्रक में चढ़कर फरार हो गया। घटना एनईबी थाना इलाके के मन्नाका गांव में हुई थी। जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने छोड़ी कांग्रेस, बीजेपी में चले अलवर जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में चले गए। उनके जाने से कांग्रेस को झटका लगा। इससे पहले भी जिला प्रमुख छिल्लर विवादों में रहे। इंदिरा गांधी स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान सीट नहीं होने पर विवाद हुआ। उसके बाद कलेक्टर व सीईओ से भी नहीं बनी। कांग्रेस छोड़ने के बाद अविश्वास प्रस्ताव का खतरा आ गया। लेकिन बाद में सब शांत हो गया। सरिस्का से निकला टाइगर हाथ चबा गया, कई घायल सरिस्का टाइगर रिजर्व (अलवर) से भागे टाइगर ने खैरथल-तिजारा जिले में 6 घंटे में इंसानों पर 2 हमले किए। एक हमले में बाघ रेलवे कर्मचारी का हाथ खा गया, तो वहीं दूसरी बार में खेत में काम कर रहे चार लोगों पर हमला बोला। इस दौरान उसने कुछ युवकों के सीने पर कई वार किए। दोनों हमले में 5 लोग घायल हो गए। ये हमले अगस्त के महीने में हुए हैं। दो बार टाइगर सरिस्का के जंगलों से निकल कर हरियाणा के झाबुआ में पहुंचा है। वहां से उसे ट्रैंकुलाइज कर दूसरी जगह भेजा गया था। उधर, सरिस्का बफर जोन में सुंगध की ओधी में भैंस चराने गए धोबारींगस पुरी गांव निवासी युवक पर टाइगर ने हमला कर दिया। उसके हाथ, पैर, सिर और पीठ पर घाव हैं। भैंस युवक के पास आने लगी, तब टाइगर भाग गया। बताया जा रहा है कि यह टाइगर एसटी-18 है। अलवर के RR कॉलेज में 30 दिन से लेपर्ड घूम रहा, पकड़ में नहीं ये अलवर के आरआर कॉलेज में घूम रहा लेपर्ड है। जो 30 दिनों से कॉलेज के जंगल में है। जिसे पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरे लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक पकड़ में नहीं आया है। लेपर्ड को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लग हैं। वनकर्मी दिन में मॉनिटरिंग करते हैं। आए दिन पगमार्क मिलते हैं। शाम के समय दो बार लेपर्ड दिखा है। कैमरा ट्रैप में खूब फोटो आई हैं। लेकिन वनकर्मी ट्रैंकुलाइज नहीं कर पा रहे। जिसके कारण आसपास की आबादी के लोगों में डर भी बना हुआ है। नेता प्रतिपक्ष का एक्सीडेंट, PSO की मौत इसी साल में कांग्रेस के नेता राजस्थान में प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का एक्सीडेंट हुआ। लेकिन उनके हाथ में फ्रैक्चर आया। उसके बाद जयपुर में नेता प्रतिपक्ष के PSO सुरेंद्र (27) की जयपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई है। 5 जून को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का दौसा में एक्सीडेंट हुआ था। उसके कुछ घंटे बाद 6 जून की दोपहर को PSO सुरेंद्र का जयपुर में एक्सीडेंट हो गया था। उनकी 8 जून को जयपुर के निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 जून की रात करीब सवा 10 बजे टीकाराम जूली की कार के आगे नील गाय के आने से हुए एक्सीडेंट में जूली का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। उस रात को निजी सुरक्षाकर्मी सुरेंद्र सिंह भी कार में साथ थे। एयर बैग खुलने से सुरेंद्र को भी कान में हल्की चोट लगी थी। अगले दिन वे जयपुर में डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे। तब स्कूटी से एक्सीडेंट हो गया था। मौलाना ने 5 साल की मासूम से मस्जिद में रेप किया अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने मौलाना ने मस्जिद में बुलाकर रेप किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां पहुंची तो मौलाना बच्ची को छोड़कर मस्जिद से फरार हो गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भी आक्रोश रहा। मौलाना उसी समय फरार हो गया था। जिसे बाद में पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। प्रदेश की राजनीति में चमके अलवर के नेता साल 2024 की शुरूआत में प्रदेश की राजनीति में अलवर के नेता चमके। सबसे पहले अलवर शहर के विधायक संजय शर्मा विधानसभा चुनाव 2023 के बाद मंत्री बन गए। सरकार ने उनको वन राज्य मंत्री का जिम्मा सौपा। उसके कुछ दिन बाद ही अलवर ग्रामीण के विधायक टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष बन गए। नेता प्रतिपक्ष भी कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा प्राप्त माना जाता है। दोनों ही नेताओं की छवि अच्छी है। सरल स्वभाव के माने जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *