अलवर में सीजन का पहला कोहरा VIDEO:दो दिन बर्फ जमीं थी, अब दिन में सर्दी बढ़ने लगी

अलवर जिले में सर्दी के इस सीजन में पहला कोहरा छाया है। कोहरा हल्का है। लेकिन कंपकंपी भी है। पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान गिरा है। जिसके कारण सर्दी बढ़ी है। दो दिन पहले तो ओस की बूंदें जम गई थी। घास-फूस पर बर्फ जमने और दिन में हल्की हवा चलने से कंपकंपी बढ़ गई है। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। अलवर जिले में सुबह से ही हल्का कोहरा है। जिसके कारण धूप भी धुंधली है। धूप कम होने से सर्दी का असर दिन में बढ़ गया है। दिन के समय शीतलहर होने से अधिक सर्दी है। बुधवार को भी दिन के समय सर्दी का असर अधिक था। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। वहीं रात का तापमान 3 डिग्री से कुछ ऊपर आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *