अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के पिला ढाबा गांव के पास एक ढाबे पर काम करने वाले 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र भगवान दास शर्मा निवासी भुसावर, भरतपुर के रूप में हुई है। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। शराब का आदी था मालाखेड़ा थाने के ASI राजेंद्र सिंह ने बताया कि भुसावर निवासी राकेश कुमार करीब एक महीने से यहां ढाबे पर खाना बनाने का काम करता था। वह शराब का आदी भी था। बुधवार दिन में भी उसने शराब का सेवन किया था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


