भास्कर न्यूज | जालंधर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए सेवा प्रोजेक्ट किया। इस सेवा प्रोजेक्ट में एसोसिएशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान फूड फार हंगर के तहत सिविल हॉस्पिटल में पेशेंट व अटेंडेंट्स को फल, दूध, दलिया एंव नाश्ता वितरित किया। उप गवर्नर प्रथम एनके महेंद्रू व असिस्टैंट गवर्नर जीडी कुन्द्रा ने बताया कि प्रोजेक्ट में पूजा बजाज व सेक्रेटरी अशोक कुमार बजाज ने सहयोग किया। यहां रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, पूर्व प्रधान संजीव गंभीर, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, सुरेंद्र हांडा, एके बहल, लोकेश बजाज, मोहित सेठ, प्रदीप शर्मा, दीपक कौड़ा मौजूद थे।


