जालंधर| अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग व मुख्य मेहमान वीडीजी-1 एनके महेंद्रू की अगुवाई में कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडा जल पिलाने के लिए जल सेवा समिति को आर्थिक मदद दी गई। रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल ने कहा कि हर इंसान को समाज के लिए सेवा करनी चाहिए। यहां सचिव अशोक बजाज,दया कृष्ण छाबड़ा, संजय भल्ला, शशि प्रकाश शुक्ला व अन्य सदस्य उपस्थित थे।


