भास्कर न्यूज | जालंधर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए व डिस्ट्रिक्ट स्लोगन प्यार व जुनून के साथ सेवा प्रोजेक्ट किया। इस प्रोजेक्ट के तहत प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में भोलेनाथ फ्री ट्यूशन सेंटर बस्ती नौ में 102 बच्चों को स्नेक्स वितरित करने के साथ साथ स्टेशनरी भेंट की। इस प्रोजेक्ट में नंदनी गर्ग ने अपने जन्मदिन पर सहयोग किया। समर्पण क्लब संस्थापक जीडी कुन्द्रा ने बताया कि फ्री ट्यूशन सेंटर अमरजीत कुन्द्रा द्वारा चलाया जा रहा है जो कि जरूरतमंद बच्चों को पढ़ने में मदद कर रहा है। हमारा समर्पण क्लब भी समाज व मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। सचिव अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर, दया कृष्ण छाबड़ा, सचिव अशोक बजाज, जयदेव मल्होत्रा, अशोक चड्ढा, अनिल कुन्द्रा, अमरजीत कुन्द्रा, अशोक मेहता उपस्थित थे।


