अलाय में गैस रिपेयरिंग सेंटर में अवैध भंडारण:रसद विभाग की टीम ने की कार्रवाई, एक दर्जन सिलेंडर जब्त

नागौर के अलाय गांव स्थित एक गैस रिपेयरिंग सेंटर से अवैध भंडारण के चार्ज में 12 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। नागौर जिला रसद विभाग की टीम ने घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अलाय गांव में कार्रवाई की है। रसद निरीक्षक जितेन्द्र बंशीवाल के नेतृत्व में विभागीय टीम अलाय स्थित अलीना गैस रिपेयरिंग सेंटर पर आकस्मिक पहुंची। जांच के दौरान दुकान में 12 घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का अवैध दुरूपयोग व भंडारण पाया गया। टीम ने सेंटर संचालक इब्राहिम से घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के भंडारण के संबंध मे दस्तावेज मांगे तो कोई‌ दस्तावेज नहीं मिले। ऐसे में रसद विभाग की टीम ने 12 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जब्त कर‌ लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *