अलीगढ़ में कानपुर के युवक से मारपीट:हरियाणा से अलीगढ़ की ओर आ रहा था पीड़ित, दोस्त ने ही रास्ते में रोककर पीटा

अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में बुधवार को कानपुर के एक युवक के साथ उसके ही दोस्त ने मारपीट की। आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। वहीं घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवक को जिला अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है। पलवल से कानपुर जा रहा था युवक पुलिस के अनुसार प्रभात कुमार मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। वह हरियाणा के पलवल से कानपुर जा रहे थे। इस दौरान वह पलवल होते हुए अलीगढ़ के टप्पल पहुंचे थे। टप्पल थाना क्षेत्र के हामिदपुर चौराहे पर आरोपी ने प्रभात को रोक लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लेनदेन की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने प्रभात के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रभात ने बताया कि आरोपी ने उसे बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी है। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई है। मामले की जांच में जुटी है पुलिस सीओ खैर वरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसका पुराना परिचित है। मामूली बात को लेकर उसने मारपीट शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तहरीर और जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले के सारे पहलुओं की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *