अलीगढ़ में देर रात हुई झमाझम बारिश:कई इलाकों में ओले भी गिरे, मौसम में होने लगा ठंडक का एहसास

अलीगढ़ में मंगलवार देर रात मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश भी शुरू हो गई। देखते ही देखते बारिश तेज होती गई और लगभग आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। तेज हवा और बारिश के बाद तापमान में गिरावट आर्इ और लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा। जिले में मंगलवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ था और आसमान में बादल छाए हुए थे। शाम को हल्की-हल्की फुहारें गिरी थी, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ था। वहीं रात 10 बजते-बजते तेज बारिश शुरू हो गई और जमकर बारिश हुई। जिसके कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई। न्यूनतम तापमान में आई 4 डिग्री की गिरावट अलीगढ़ में बीते कई दिनों से धूप निकल रही थी और लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। लेकिन मंगलवार को जब मौसम बदला तो लोगों ने राहत महसूस की। अलीगढ़ में मंगलवर को जिले का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस था और रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। वहीं जब मंगलवार रात को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होना शुरू हो गया। मौसम में बदलाव का एलर्ट मौसम विभाग ने मंगलवार को अलीगढ़ समेत आसपास के जिलों के लिए तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी है। जिसके बाद प्रशासन की ओर से एलर्ट जारी कर दिया गया था। मौसम विभाग ने अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर के लिए बारिश और तेज हवाओं का एलर्ट जारी किया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने लोगों को एलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं लोगों से अपील की गई कि बारिश के दौरान पेड़ या जर्जर इमारत के आसपास बिल्कुल भी खड़े न हो। जरूरत होने पर ही बारिश के दौरान घर से बाहर निकले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *