अलीगढ़ में 5200 लीटर अवैध एल्कोहल बरामद:आबकारी की टीम ने अतरौली में दबोचा, 26 ड्रमों में था एल्कोहल; नकली शराब में होता इस्तेमाल

अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम को अवैध एल्कोहल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आबकारी की टीम ने चेकिंग के दौरान एक टाटा मैजिक (छोटा हाथी) को पकड़ा और उसके चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आबकारी की टीम को नकली शराब बनाने वाले 26 ड्रम बरामद हुए हैं। इन ड्रमो में 5200 लीटर अवैध एल्कोहल भरा हुआ था। जिसके बाद टीम न आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अतरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बुलंदशहर की ओर से आ रहा था आरोपी आबकारी निरीक्षक वरुण नायक, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन स्मृति गंगवार और उनकी टीम को आरोपी की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने बुलंदशहर से अलीगढ़ की ओर आने वाले मार्ग पर अवंतीबाई चौराहे के पास आरोपी को रोक लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पहले भागने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ लिया गया। शाहजहांपुर निवासी शदमन पुत्र जफर अली टाटा मैजिक चला रहा था। पहले उसने अधिकारियों का गुमराह करने की कोशिश की। जब गाड़ी की जांच की गई तो उसमें 5200 लीटर अवैध एल्कोहल बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 2021 में गई थी 126 जानें अधिकारियों ने बताया कि इस एल्कोहल का इस्तेमाल नकली शराब बनाने में किया जाता है। इससे जो शराब तैयार होती है, वह जानलेवा भी हो सकती है। एल्कोहल की जरा भी ज्यादा मात्रा लोगों की जान ले सकती है। अलीगढ़ में ऐसे ही 2021 में शराब कांड हुआ था। जिसमे 125 से ज्यादा लोगों ने नकली शराब के कारण अपनी जानें गंवाई थी। जिसके बाद अलीगढ़ के 11 थानों में 17 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हुए थे। 21 आरोपी गिरफ्तार हुए थे और कई गैंग पंजीकृत किए गए थे। इसमें एक को कोर्ट ने सजा भी दे दी है। अतरौली थाना प्रभारी विजयकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी विभाग की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ हो रही है। जिससे उसके आगे के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *