अलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने शुक्रवार को कट्टीवाड़ा अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में सफाई और व्यवस्था का जायजा लिया और बीएमओ डॉ. दीपक पटेल को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खासकर शौचालयों की स्वच्छता पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रसूति वार्ड का दौरा किया और एक महिला से जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। तहसील कार्यालय में रिकॉर्ड और कार्य प्रणाली की समीक्षा इसके बाद कलेक्टर नीतू माथुर कट्टीवाड़ा तहसील कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न शाखाओं में रखे गए रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अद्यतन किए जाएं और कार्यों का निष्पादन समय पर और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। यह रहे उपस्थित इस दौरान एसडीएम तपीस पांडे, प्रभारी तहसीलदार सुनील डावर, नायब तहसीलदार सरिता बलेचा और स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा।


